नैनीताल: मोबाइल लूटकर गूगल पे से 42,000 रुपये उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई – एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर विशेष टीम का गठन।
दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और 26000 रुपए की नगदी बरामद
नैनीताल। पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर मोबाइल लूट कांड का खुलासा किया है।
आरोपियों ने विगत दिनों एक युवक से मोबाइल लूटकर गूगल पे से 42,000 रुपये उड़ा लिए थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, लेकिन एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते अपराधियों को घंटों में पकड़ने में सफलता मिली।
घटना का विवरण
नैनीताल में दो शातिर युवकों ने दिनांक 09 मार्च 2026 को हरेन्द्र सिंह का मोबाइल लूट लिया और उसी के माध्यम से गूगल पे से 42,000 रुपये निकाल लिए। वादी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी और अपराधियों के खिलाफ FIR नं0 87/26 धारा 309(4) BNS पंजीकृत हुई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की जांच के माध्यम से दोनों अभियुक्तों की पहचान की।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरेली निवासी अरुण सोलंकी (19) और अल्मोड़ा निवासी सचिन सोलंकी (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया विवो कंपनी का मोबाइल और ठगी गई रकम में से ₹26,000 नकद बरामद किए हैं
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस टीम ने अरुण सोलंकी और सचिन सोलंकी को लूटे गए मोबाइल और ₹26,000/- नगद के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेन्द्र मेहता, उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल थे। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


