उत्तराखंड – फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वाले दो पोस्टमास्टर हुए बर्खास्त, मुकदमा भी दर्ज

Nainital News: भारतीय डाक विभाग मे नियुक्ति पाने वाले दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। विभाग द्वारा दोनो ही कर्मियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र बोर्ड को जाँच के लिए भेजे गये थे। जाँच मे दोनो के दस्तावेज फर्जी पाये गये। दोनो को ऑनलाईन भर्ती प्रक्रिया के बाद शाखा पोस्टमास्टर के पद पर तैनाती मिली थी।
जानकारी के मुताबिक भारतीय डाक विभाग की ओर से (जीडीएस ) ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। जिसमे भीम सिंह और पुष्पा देवी को नैनीताल उप मण्डल की शाखा डाकघरो मे, शाखा पोस्टमास्टर (वीपीएम)के पद पर तैनाती दी गयी थी। नौकरी मिलने के बाद पुष्पा देवी और भीम सिंह के शैक्षिक दस्तावेज बोर्ड के पास सत्यापन के लिए भेजे गये।
पुष्पा देवी की ओर से प्रस्तुत किया गया मूल प्रमाण पत्र राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान इंस्टीट्यूशनल एरिया सेक्टर नोएडा भेजा गया था। जिसमे अनुक्रमाँक फर्जी पाया गया।वही जाँच मे भीम सिंह के दस्तावेजो मे भी अंकित अनुक्रमाँक फर्जी निकला ।
जिसके बाद कार्यालय सहायक अधीक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डे ने कोतवाली मे दोनो आरोपियो के विरुद्ध तहरीर दर्ज करवाई।तथा दोनो ही कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।
वही तहरीर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की कार्यवाही मे जुट गयी है। वहीं एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया की पुष्पा देवी और भीम सिंह दोनो आरोपियो के विरुद्ध धोखाधड़ी व दस्तावेजों के कूटकरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें