Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – पहाड़ की दो और बेटियां बनी सेना में अफसर ,आप भी दीजिए बधाई
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड – पहाड़ की दो और बेटियां बनी सेना में अफसर ,आप भी दीजिए बधाई

Mohan Chandra Joshi September 28, 2024
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की दो बेटियां राखी चौहान और अंजलि गोस्वामी बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Rudraprayag News: उत्तराखंड की बेटियां अपनी लगन और कड़ी मेहनत के चलते सफलता का परचम लहराकर देवभूमि का मान बढ़ा रहीं हैं। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी की दो बेटियों ने सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल कर माता पिता के साथ ही उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

हाट गांव की अंजलि बनी सेना में लेफ्टिनेंट , कड़ी मेहनत से पाया मुकाम
रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत अगस्त्यमुनि विकासखंड के हाट गाँव की अंजली ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज परीक्षा में 328 वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद प्राप्त किया है। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के पुणो स्थित सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइन किया है। हाट से रोजाना दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती अंजलि ने ठान लिया था कि एक दिन जरूर वो मुकाम हासिल करूँगी, जिससे माता-पिता का सर गर्व से ऊँचा हो जाए। अगस्त्य पब्लिक स्कूल गंगानगर अगस्त्यमुनि से पढ़ी अंजलि ने इंटरमीडिएट करने के बाद अरिहंत कॉलेज आफ नसिर्ंग कनखल हरिद्वार से बीएससी नर्सिंग का कोर्स किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

वर्ष 2024 में आयोजित राष्ट्रीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज परीक्षा, तीस हजार परीक्षार्थियों में 328 वीं रैंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की। अंजलि के पिता मुरारी दत्त गोस्वामी गाँव में इलेक्ट्रिशियन कार्य करते हैं और माता अनीता देवी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका है। इनकी बड़ी बहन दीक्षा गोस्वामी ने फार्मसिस्ट किया है और छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

शिक्षक अखिलेश गोस्वामी कहते है कि अंजलि बचपन से ही मेधावी प्रतिभा की धनी है अपने इस लक्ष्य के लिए उसने कड़ी मेहनत की है। आज वो भारतीय सेना की मेडिकल विंग्स का हिस्सा बनकर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रेत बन गई है।

देवर गांव की राखी चौहान बनी सेना में लेफ्टिनेंट

जिले के गुप्तकाशी के देवर गांव निवासी राखी चौहान शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सेना की मेडिकल विंग की परीक्षा पास की है। जिसके बाद वह लेफ्टिनेंट बन गई हैं। ऑल इंडिया मेडिकल विंग में 52वीं रैंक हासिल कर उन्होंने केदार घाटी का नाम रोशन किया है। राखी की सफलता पर उनके गांव में खुशी की लहर है, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, राखी चौहान ने न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है बल्कि आज वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

राखी चौहान के पिता दिलीप सिंह एक होटल में काम करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। बेटी के चयन पर उनके पिता खुशी से झूम उठे। उनका कहना है कि उनकी बेटी बचपन से ही बेहद शांत स्वभाव की थी।

राखी चौहान की पढ़ाई गुप्तकाशी से हुई है। इसके बाद देहरादून के मानव भारती स्कूल से पढ़ाई की और सुभारती मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया। बीएससी करने के बाद उसने सेना में भर्ती होने की तैयारी की और पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली। राखी चौहान का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयारी की और आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनके माता-पिता, गुरु और शुभचिंतकों का बहुत बड़ा सहयोग है, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, 1872 आवास तैयार

उनका कहना है कि वह हमेशा से ही सेवा के क्षेत्र में काम करना चाहती थीं और सभी के आशीर्वाद से उन्हें अपना लक्ष्य हासिल हुआ है। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। लक्ष्य की दिशा में हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए, हमेशा लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए और इसी तरह सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आप भी दीजिए बधाई उत्तराखंड - पहाड़ की दो और बेटियां बनी सेना में अफसर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में जल्द दस्तक दे सकता है मानसून Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम। देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून डीएम बैंक अधिकारियों की बैठक में सख्ती से निर्देश देते हुए। देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चंपावत

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में जल्द दस्तक दे सकता है मानसून Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

  • देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम। देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई

  • देहरादून डीएम बैंक अधिकारियों की बैठक में सख्ती से निर्देश देते हुए। देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

  • चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चंपावत

    ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,559)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,408)
  • खेल (355)
  • चंपावत (958)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,759)
  • नैनीताल (6,333)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,040)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार