Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि ,यह चार घोषणाएं भी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि ,यह चार घोषणाएं भी की

Mohan Chandra Joshi October 21, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्तराखण्ड के शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चार घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल 01 लाख रूपये आर्थिक सहयोग दिये जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए 02 करोड़ रूपये की धनराशि दी जायेगी। अराजपत्रित पुलिस कर्मचारियों का निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। अगले तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास हेतु 100 करोड़ रूपये की धनराशि का प्राविधान किया जायेगा। पुलिस विभाग में मृतक आश्रितों की भर्ती संबंधी अड़चनों को दूर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व राज्यों की पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों का है। अपने इस उत्तरदायित्व को निभाते हुए पुलिस कर्मी अपने जीवन की आहुति को भी तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। हमारे राज्य की पुलिस भी सेवा की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अनेकों चुनौतियों नशा, साइबर क्राईम, महिला अपराध, यातायात व्यवस्था, चारधाम यात्रा, आपदा, भूस्खलन, कांवड़ यात्रा आदि का प्रबंधन करती है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा में आये करीब 4 करोड़ से अधिक एवं चारधाम यात्रा में अब तक पहुंचे लगभग 50 लाख श्रद्धालुओ को सुगम यात्रा एवं दर्शन कराते हुए गन्तव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में सराहनीय योगदान दिया है। जी-20 सम्मेलन, की राज्य में हुई तीन बैठकों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा सुनिश्चित कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत एक त्रिस्तरीय एण्टी नारकोटिक फोर्स का गठन किया गया है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2021 से अब तक 04 हजार से ज्यादा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 40 करोड़ रूपये के नारकोटिक पदार्थ बरामद किए गए हैं। भू-माफिया तथा नकल माफियाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून लाये गये हैं। राज्य में माताओं और बहनों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक थाने पर “महिला हैल्प डेस्क’’ खोले गये हैं। महिला सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत गौरा शक्ति मॉड्यूल बनाया गया, जिसमें एक लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। वैवाहिक मामलों में काउंसलिंग हेतु प्रत्येक जनपद में महिला काउंसलिंग सेल खोले गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस जवानों के कार्यस्थल एवं उनके बैरकों को स्मार्ट बनाये जाने के लिए भवन निर्माण के लिए 36 करोड़ रूपये की धनराशि को बढ़ाते हुए 57 करोड़ रूपया स्वीकृत किया गया है। एनसीआरबी द्वारा जारी क्राइम इन इंडिया 2021 रिपोर्ट के अनुसार चोरी अथवा लूटी गयी सम्पत्तियों की बरामदगी में उत्तराखण्ड राज्य 68 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश के थानों की स्वच्छता, अपराध एवं कानून व्यवस्था के आधार पर जो समीक्षा की गयी, जिसमें चम्पावत जनपद का ’’थाना बनवसा’’ देश के 16 हजार से अधिक थानों में शीर्ष तीन में स्थान बनाने में सफल हुआ।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि 21 अक्टूबर का दिन राज्य पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र बलों एवं सभी केंद्रीय पुलिस संगठनों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 21 अक्टूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 16 हजार फीट ऊँचे बर्फीले एवं दुर्गम क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक गश्ती टुकड़ी के 10 बहादुर जवानों ने एस. आई. करन सिंह के नेतृत्व में चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लिया और अत्यन्त बहादुरी से लड़ते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन्ही वीर सपूतों के बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है। विगत एक वर्ष में भारत में राज्य पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों के कुल 188 कर्मियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है। उत्तराखण्ड पुलिस के 04 जवानों उप निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आरक्षी चमन सिंह तोमर और आरक्षी जवाहर सिंह ने इस वर्ष ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है।

यह भी पढ़ें 👉  SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, श्री मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री उत्तराखंड यह चार घोषणाएं भी की

Related Stories

चम्पावत के स्वाला क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार Champawat: स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम तेज
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम तेज

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच देहरादून में तेज धूप और गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
एसबीआई बैंक भर्ती 2026 के तहत 7150 अप्रेंटिस पदों की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया दर्शाने वाला प्रतीकात्मक दृश्य। SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
  • उत्तराखंड
  • रोजगार

SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
चंपावत के बमनपुरी में नाबार्ड सहयोग से महिलाओं को मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाने का प्रशिक्षण देते अतिथि व प्रतिभागी महिलाएं। Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा

Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव का प्रशासनिक आदेश जारी उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • शिक्षा

उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा गनर और बाउंसरों का सत्यापन, लाइसेंसी हथियार जब्त करने की कार्रवाई। हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पांडे पर पुलिस सख्त, गनर का हथियार जब्त; दो बाउंसरों पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चम्पावत के स्वाला क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार Champawat: स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम तेज
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम तेज

  • उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच देहरादून में तेज धूप और गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत

  • एसबीआई बैंक भर्ती 2026 के तहत 7150 अप्रेंटिस पदों की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया दर्शाने वाला प्रतीकात्मक दृश्य। SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
    • उत्तराखंड
    • रोजगार

    SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

  • चंपावत के बमनपुरी में नाबार्ड सहयोग से महिलाओं को मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाने का प्रशिक्षण देते अतिथि व प्रतिभागी महिलाएं। Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा

  • भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव का प्रशासनिक आदेश जारी उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • शिक्षा

    उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,126)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,357)
  • खेल (350)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (590)
  • देहरादून (10,555)
  • नैनीताल (6,228)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (985)
  • यात्रा (385)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,105)
  • रुद्रप्रयाग (692)
  • रोजगार (478)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (598)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat: स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम तेज Champawat: स्वाला में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, मानसून से पहले सुरक्षा इंतजाम तेज Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर SBI Bank Jobs 2026: उत्तराखंड समेत 7150 पदों पर बंपर भर्ती का मौका, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल उत्तराखंड: हीट वेव का असर, इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल