Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड चुनाव 2022- प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार , बोलीं- चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है सरकार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • नैनीताल
  • राजनीति

उत्तराखंड चुनाव 2022- प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार , बोलीं- चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है सरकार

Mohan Chandra Joshi February 12, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • महंगाई, बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा, बोलीं सरकार की नीयत में खोट

हल्द्वानी/खटीमा- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर क़रीब दो बजे हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंची। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा।

इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं ने कुमाऊंनी पिछौड़ा पहनाकर स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता को संघर्षशील बताया और कहा कि यहां के लोगों ने इस देश की आन बान शान के लिए जो कुर्बानी दी है उसको भुलाया नहीं जा सकता। प्रियंका ने भाजपा सरकार को चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं की उनके साथ पिछले 5 सालों में क्या हुआ। उत्तराखंड में किसी को सरकारी नौकरी नही मिली। बेरोजगारी बढ़ी, पलायन बढ़ा है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियां ठीक नही हैं। सरकार की नीयत खोटी है। जनता में बहुत विवेक है, भाजपा सरकार केवल अपने बारे में सोच रही है। उन्होंने कहा कि आपको ऐसी सरकार की जरूरत है जो आपके लिए काम करे। कांग्रेस आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हम वही घोषणा करेंगे जो पूरी करेंगे। अपने संबोधन के अंत में प्रियंका गांधी ने लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश, कालाढूंगी से प्रत्याशी महेश शर्मा, यशपाल आर्य को मंच पर अपने साथ खड़ा किया और जनता से इन उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी के मंच पर आने के बाद संचालन की कमान हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने संभाली।

  • दुर्गा का अवतार हैं प्रियंका: रावत
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इंदिरा जी को दुर्गा नाम दिया गया था और आज मैं हल्द्वानी के मैदान से प्रियंका जी को भी दुर्गा का अवतार कहता हूं। इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के तमाम विभाग खाली पड़े हैं। अपने फायदे के लिए युवाओं का शोषण किया जा रहा है और भर्ती भी रोक दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी बोले—विकसित भारत का संकल्प साकार, उत्तराखंड बना सबसे बड़ा लाभार्थी

रावत ने भाजपा को उत्तराखंड का दुश्मन करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह लोग हार दा नाम का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन लालकुआं की जनता मुझे विजय जरूर बनाएगी।

खटीमा में गरजीं प्रियंका

खटीमा हल्द्वानी- उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारको ने अपने – अपने पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
उधम सिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने खटीमा पहुंच कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी और नानकमत्ता विधानसभा से प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा के लिए आयोजित जनसभा पहुंच प्रतिभाग किया। प्रियंका की खटीमा जनसभा में जहां भारी जनसमूह उमड़ पड़ा, वही प्रियंका गांधी का मंच पर खटीमा चेयरमैन सोनी राणा ने कुमाऊनी पिछोड़ा पहनाकर स्वागत किया। जबकि खटीमा व नानकमत्ता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी व गोपाल सिंह राना में थारू जनजाति समाज के हाथो से बनी डलिया उन्हे भेट की।

प्रियंका गांधी ने खटीमा की जनता को संबोधित करने से पहले उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ मां पूर्णागिरि का जयकारा लगाया।
प्रियंका गांधी ने खटीमा में मंच से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमले किए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर अडानी और अंबानी को देश के प्रतिष्ठानों को बेचने का आरोप लगाया।साथ ही मुख्यमंत्री धामी पर विकास ना करने सहित महंगाई व बेरोजगारी को बड़ाने की बात कही।प्रियंका ने कहा की उत्तराखंड में रोजगार उपलब्ध ना कराने के कारण राज्य में पलायन हो रहा है। राज्य सरकार जहां युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है वही सांप्रदायिकता भड़का कर जनता का वोट लेना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा, विकसित भारत-2047 को लेकर निर्देश दिए

प्रियंका गांधी ने खचाखच भरे थारू इंटर कॉलेज के ग्राउंड में स्थानीय जनता को 14 मार्च को होने वाले मतदान के दिन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान कर खटीमा व नानकमत्ता के कांग्रेस प्रत्यासियों भुवन कापड़ी व गोपाल सिंह राना को जिताने की अपील की। साथ ही प्रदेश में भाजपा को हटा कांग्रेस सरकार को लाने की बात कही।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड चुनाव 2022- प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बोलीं- चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है सरकार हल्द्वानी ब्रेकिंग

Related Stories

गंगा नदी के घाट पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम बोट व गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन करती हुई। उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
प्रतीकात्मक फोटो उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
उत्तराखंड मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बढ़ेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बढ़ेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
हत्या की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 8, 2026
नदी में डूबने की प्रतीकात्मक तस्वीर। रामनगर: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

रामनगर: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi June 8, 2026
निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का निरीक्षण। कैंची धाम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: 3 दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, जाम से मिलेगी निजात
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: 3 दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, जाम से मिलेगी निजात

Mohan Chandra Joshi June 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गंगा नदी के घाट पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम बोट व गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन करती हुई। उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी

  • प्रतीकात्मक फोटो उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल

  • उत्तराखंड मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बढ़ेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बढ़ेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट

  • हत्या की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • टिहरी

    Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल

  • नदी में डूबने की प्रतीकात्मक तस्वीर। रामनगर: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    रामनगर: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,372)
  • उधमसिंह नगर (1,274)
  • क्राइम (3,385)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (293)
  • दुर्घटना (620)
  • देहरादून (10,660)
  • नैनीताल (6,288)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (954)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,020)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,117)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (488)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी उत्तराखंड: माता-पिता की आंखों के सामने गंगा की तेज धारा में बहा घर का चिराग, तलाश जारी उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बढ़ेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे बढ़ेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल Uttarakhand Crime: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवक की हत्या, लाठी-डंडों के हमले में दोस्त भी गंभीर घायल रामनगर: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम रामनगर: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम