हल्द्वानी – सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Haldwani News: हल्द्वानी से बाइक द्वारा किच्छा की तरफ जा रहे रेस्टोरेंट कर्मी की लालकुआं वन विभाग चैक पोस्ट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार की देर रात हल्द्वानी के मुखानी स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनोज गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी परखपुर वार्ड नंबर 12 फरीदपुर बरेली बाइक संख्या यूपी 25 बीपी – 8220 से हल्द्वानी से किच्छा की तरफ जा रहे थे, लालकुआं में वन विभाग के वैरियर के पास आगे चल रहे अज्ञात डंपर ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे मनोज पीछे से डंपर में घुस गया, और उसकी सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस वाहन 112 से मृतक को हल्द्वानी भिजवाया। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौप दिया है, मनोज की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


