Uttarakhand: दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार- युवक की मौत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां जनपद के रामनगर भिकियासैंण बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर भिकियासैंण बदरीनाथ हाईवे पर चरिधार में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे मुरादाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की शाम को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी राशिद पुत्र भूरा उम्र 25 वर्ष कार द्वारा चौखुटिया से मुरादाबाद को निकला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछोड़ से कुछ पहले चरीधार क्षेत्र में राशिद की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे जहां कार के परखच्चे उड़ गए वही चालक राशिद गंभीर रूप से घायल वह कर बेहोश हो गया।
सूचना पर भतरौजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद दल बल के साथ मौके ओर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक राशिद चौखुटिया में डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


