Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का सीएम धामी ने किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उत्तराखंड – भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi December 25, 2023
ख़बर शेयर करें -

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रामपुरम, बाजपुर रोड, काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का लोर्कापण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण देश आज ’’सुशासन दिवस’’ मना रहा है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण काशीपुर की इस पुण्य भूमि में किया जा रहा है। कवि, वक्ता, प्रधानमंत्री एवं एक सरल व्यक्ति के रूप में अटल जी का संपूर्ण जीवन, राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मेरे जैसे अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी द्वारा दिखाए गए संकल्प पथ पर चल कर ही हम अपने सपनों का भारत बना सकते हैं। भारत के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी सोच वाली परियोजना, परमाणु परीक्षण जैसे साहसी कदम अटल जी के नेतृत्व में इस देश ने देखी। अटल जी ने ही देश के विकास के लिए अलग लकीर खींचने का काम किया। शिक्षा, संचार तथा साफ्टवेयर तकनीक के क्षेत्र में अटल जी ने भारत का लोहा विश्व में मनवाया। सुशासन, सामाजिक सशक्तिकरण अटल जी का जीवन दर्शन था। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य करते हुए समस्त देशवासियों को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे। वे हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित व सक्रिय रहते थे। उन्होंने राष्ट्रधर्म को हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा, समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वे सदा तन-मन से समर्पित रहे। उन्होंने कहा स्व. अटल जी का उत्तराखंड के साथ दिव्य रिश्ता है। स्व. अटल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना कर हम सभी के सपनों को साकार करने का काम किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृृत्व में उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार श्रद्धेय अटल जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर राज्य के चहुंमुखी विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए प्रयासरत है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी भव्य और दिव्य भारत को बनते हुए देख पा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने हेतु उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके द्वारा देश के सर्वांगीण विकास हेतु की गई अभिनव पहल तथा विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुशासन की संकल्पना हमारी सरकार में आई। लोगों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करना सुशासन की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा स्वर्गीय अटल जी के बताए रास्ते पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अटल जी की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल में गरीब जनता की चिंता को दूर करते हुए मुफ्त वैक्सिनेशन के साथ ही मुफ्त राशन की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री जी सभी वर्ग की चिंता करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शालीनता, विनम्रता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी धामी ने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है और सभी से पूरी शालीनता से मिलते हैं। प्रदेश, मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी गणेश जोशी ने स्वर्गीय अटल जी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी हिमालय जैसे विराट, मां गंगा जितने पवित्र थे। देश के विकास हेतु पूरे समर्पण भाव से कार्य करते रहे। अटल जी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार काम किए और विश्व पटल पर देश का मान–सम्मान भी बढ़ाया।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, अरविन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सायरा बानो, अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवम विपणन बोर्ड डॉ.अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष एस.सी आयोग मुकेश कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड - भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का सीएम धामी ने किया लोकार्पण उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा

Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

  • धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  • नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

  • बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

  • जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,597)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,522)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (736)
  • देहरादून (11,297)
  • नैनीताल (6,558)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,211)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन  मतदान Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान