बीडीसी मेंबर के पिता का शव गधेरे में मिलने से हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस- Nainital News

- परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Nainital News: यहां भीमताल के ओखलकांडा विकासखंड में एक पुजारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पुजारी का शव गधेरे में मिला। वह मंगलवार से लापता थे। घटना के सामने आने के बाद घर पर कोहराम मच गया है मृतक की पहचान 62 वर्षीय दयानंद पुजारी के रूप में हुई है। वह बीडीसी मेंबर जीवन पुजारी के पिता है। वह शाम को घर से निकले थे। ग्रामीणों ने उन्हें दुकान के पास देखा था लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोग उन्हें खोज रहे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। बुधवार शाम किसी ग्रामीण की नजर गांव के पास स्थित गधेरे में एक शव पर पड़ी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त दयानंद पुजारी के रूप में की गई।
राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर प्रशासन से यथाशीघ्र टीम भेजकर जांच करने को कहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें