Uttarakhand – गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव , दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका

घटना की जांच में जुटी है पुलिस
Udham Singh Nagar Crime News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है , यहां जसपुर में किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला है। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। मामले में मृतका की मां ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या की तहरीर दी है।
जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 साल की बेटी दोपहर को घर के पास ही खेल रही थी वह चार बजे तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी समय किसी ग्रामीण ने गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर, किशोरी की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पहले अस्पताल से शव नहीं उठने दिया। फिर हाईवे पर जाम लगा दिया। विधायक आदेश चौहान समेत अन्य नेताओं के मनाने पर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिला है। हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इएमओ डा. आशू सिंघल ले बताया कि किशोरी के शरीर पर चाकू के निशान थे, मुंह से झाग आ रहा थे। प्राइवेट पार्ट खून से सना था और हाथ टूटा हुआ था।
घर पर ही खेल रही थी किशोरी
स्वजन के अनुसार किशोरी अपने तीन भाई-बहनों के साथ घर पर ही खेल रही थी। उसके दादा घर में सो रहे थे। माता-पिता काम पर गए हुए थे। गौरतलब है कि नाबालिग किशोरी का शव घर से महज 50 से 60 मीटर ही दूर गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों का कहना है कि घटना में किसी रंजिश की होने की आशंका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें