Uttarakhand: स्कूलों में अवकाश को लेकर आया बड़ा अपडेट , इतने दिन रहेगी छुट्टी

Uttarakhand news: (Holidays) नए महीने की शुरुआत के साथ ही बच्चों में छुट्टियों को लेकर क्रेज़ बढ़ जाता है। बच्चे अक्सर अपनी स्कूल की छुट्टियां गिनने शुरु कर देते हैं। अप्रैल 2025 में स्कूलों के बंद रहने की तारीखें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवकाशों पर आधारित होंगी। जानते हैं कि अप्रैल में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं-
अप्रैल 2025 (रविवार) – राम नवमी
6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार पड़ रहा है। यह हिंदू त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार रविवार को पड़ रहा है। हालांकि, कुछ स्कूल इसे चैत्र नवरात्रि के समापन के साथ जोड़कर 5 अप्रैल (शनिवार) को भी छुट्टी दे सकते हैं।
10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) – महावीर जयंती
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी होती है।
13 अप्रैल 2025 (रविवार) – बैसाखी
पंजाब और उत्तरी भारत में बैसाखी सिख नव वर्ष और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भी रविवार को पड़ रहा है।
14 अप्रैल 2025 (सोमवार) – डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती/तमिल नव वर्ष
अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय अवकाश है।
18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
ईसाई समुदाय गुड फ्राइडे को यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद में मनाता है। इस अवसर पर देशभर के स्कूलों में छुट्टी रहती है।
संभावित छुट्टी अष्टमी: 5 अप्रैल शनिवार



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें