टिहरी गढ़वाल हादसा: पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा
पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता
नयी दिल्ली/टिहरी गढ़वाल, 23 अप्रैल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि टिहरी गढ़वाल में हुई इस घटना में जानमाल की हानि बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र में चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार 10 में से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, भिलंगना ब्लॉक के नैलचामी क्षेत्र स्थित चकरेड़ा गांव के 10 लोग हरिद्वार में एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 2:15 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बगलामुखी जयंती 2026: राप्ती तट पर कल भव्य आयोजन, 2 कुंतल लड्डू वितरण, सत्य साधक का संदेश