टिहरी – चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन , चालक की मौके पर मौत
SDRF ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बरामद किया शव
Tehri Garhwal News : उत्तराखंड के टिहरी जिले में आज गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत यूटिलिटी वाहन कद्दूखाल के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गहरी खाई से चालक का शव बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है उक्त यूटिलिटी वाहन चम्बा से धनोल्टी की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सिर्फ वाहन चालक ही था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को एसडीआरएफ टीम द्वारा स्ट्रेचर द्वारा रोप के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
चालक की पहचान सुमन (32) पुत्र शूरवीर सिंह के रूप में हुई है वह ग्राम सिवालीपातल तहसील कंडीसौड़ (टिहरी) का निवासी था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


