#UttarakhandSTF

उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 17 साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी अपराधी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2009 में ओएनजीसी महाप्रबंधक के घर हुई हथियारबंद डकैती के मामले में वांछित था। हल्द्वानी में भी उसके खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड में हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।... Read More
एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल कराने के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से पर्यवेक्षक अंकित कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस उपलब्ध कराने के लिए गिरोह को आईपी एड्रेस भेजा था। मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।... Read More
किच्छा में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में बेचने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।... Read More
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी या मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर व्हाट्सऐप के जरिए भुगतान कराने का तरीका कॉरपोरेट साइबर फ्रॉड का गंभीर रूप है। इस मामले में 3.20 करोड़ रुपये की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच और बैंक लेनदेन की पड़ताल से पूरे नेटवर्क, रकम के प्रवाह और अन्य सहयोगियों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।... Read More