टिहरी गढ़वाल के गूलर बाजार के पास मंगलवार सुबह हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए। छह घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीव्र ढलान वाले मोड़ को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स भी 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुका था। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।... Read More



Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा
Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ
Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन
Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन