पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू विकासखंड के बछेली ग्रामसभा के तरुली क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2026 को घास काटने गई बीना देवी (50 वर्ष) की गुलदार के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग जाम कर गुलदार को पकड़ने और मुआवजे की मांग की। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप, ड्रोन और गश्ती दल के माध्यम से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को पकड़ने, आवश्यकता पड़ने पर ट्रैंकुलाइज करने और निर्धारित शर्तों के तहत अंतिम विकल्प के रूप में मारने की अनुमति दी है। आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा।... Read More



Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Uttarakhand News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले
Dehradun News: 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत गिरफ्तार
Nainital News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, 2,674 वाहनों की जांच, 373 के चालान
Dehradun News: पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील