#MBBSAdmission

देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में एसआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बेटियों के मेडिकल दाखिले के लिए कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए गए। पूछताछ में दो आरोपियों की ओर से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 25 लाख और 30 लाख रुपये देने की बात सामने आई है। मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।... Read More