#GularBusAccident

टिहरी के गूलर बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य घायलों को 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।... Read More
टिहरी गढ़वाल के गूलर बाजार के पास मंगलवार सुबह हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए। छह घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीव्र ढलान वाले मोड़ को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स भी 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुका था। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।... Read More