#Bhararisain

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मंगलवार से दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू होगा। पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी जाएगी। भोजनावकाश के बाद सरकार सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी। सत्र में आठ विधेयक सदन के पटल पर रखने की तैयारी है। वहीं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल करेगा।... Read More