केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी, नहीं होगा बर्दाश्त: डीएम विशाल मिश्रा
बिना आवंटन पत्र दुकान या टैंट लगाने पर लगेगा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
रुद्रप्रयाग, 27 मार्च 2026: आगामी केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से दुकान और टैंट लगाए जाने के मामलों का संज्ञान लेते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है।
प्रशासन के अनुसार, पिछले वर्ष जिन व्यक्तियों को यात्रा मार्ग पर दुकान या टैंट आवंटित किए गए थे, उन्हें इस वर्ष पुनः संचालन के लिए तहसील ऊखीमठ में निर्धारित शुल्क जमा कर नया आवंटन पत्र लेना अनिवार्य होगा। बिना आवंटन पत्र के किसी को भी दुकान या टैंट संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर अवैध अतिक्रमण की योजना बना रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में यात्रा मार्ग को व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। अतिक्रमण से न केवल यात्रा व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और विधिवत आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बन सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


