Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खास खबर: कोविड- पूर्व स्तर पर पहुंचा वैश्विक कार्बन उत्सर्जन
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

खास खबर: कोविड- पूर्व स्तर पर पहुंचा वैश्विक कार्बन उत्सर्जन

Mohan Chandra Joshi November 7, 2021
ख़बर शेयर करें -

वैश्विक कार्बन उत्सर्जन का स्तर कोविड-पूर्व के स्तरों के नज़दीक पहुंच चुका है, यह कहना है ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट द्वारा जारी कार्बन बजट के आंकड़ों के मुताबिक।

वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान जीवाश्म ईंधन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में 5.4% की गिरावट आई थी लेकिन नई रिपोर्ट में लगाए गए अनुमान के मुताबिक इस साल इसमें 4.9 फीसद की वृद्धि हुई है और इस तरह से यह अब कुल 36.4 बिलियन टन हो गया है। वर्ष 2021 में कोयले और गैस के इस्तमाल में और वृद्धि होने जा रही है जबकि तेल का प्रयोग वर्ष 2019 के स्तर से नीचे बना हुआ है।

प्रमुख उत्सर्जकों के लिए वर्ष 2021 में उत्सर्जन का हाल कोविड-पूर्व के रुख की तरफ लौटता हुआ दिख रहा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा कार्बन डाई ऑक्‍साइड उत्सर्जन में कमी और भारत में इस उत्सर्जन में वृद्धि हो रही है। चीन में कोविड महामारी की प्रति‍क्रियास्‍वरूप कार्बन डाई ऑक्‍साइड उत्सर्जन में और वृद्धि को बढ़ावा दिया गया। इसे बिजली और उद्योग क्षेत्रों की तरफ से खासतौर पर तेजी मिली।

रिसर्च टीम में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ एक्‍सेटर, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्‍ट एंग्लिया (यूईए), सिसेरो और स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सड़क परिवहन और हवाई यातायात कोविड-19 महामारी से पूर्व वाली स्थिति में लौटे और कोयले का इस्‍तेमाल इसी तरह स्थिर रहा तो प्रदूषण के महामारी से पहले की स्थिति में लौटने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस अध्‍ययन के नतीजे ऐसे समय पर आये हैं जब ग्‍लासगो में आयोजित सीओपी26 में दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के लिये भविष्य की रणनीति बनाने मुद्दे पर व्यापक सहमति के निर्माण के मकसद से गहन विचार-मंथन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

इस अध्‍ययन के नेतृत्‍वकर्ता और एक्‍सेटर के ग्‍लोबल सिस्टम्स इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर पियरे फ्रीडलिंगस्‍टीन ने कहा ‘‘कोविड-19 महामारी जनित नुकसान की भरपाई के लिये अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने की कवायद से कार्बन उत्सर्जन में फिर से तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे रोकने के लिये वैश्विक स्तर पर फौरन कदम उठाने की जरूरत है।

“वर्ष 2021 में वैश्विक जीवाश्म कार्बन उत्सर्जन में पलटाव पूर्व-कोविड जीवाश्म-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर वापसी को दर्शाता है। कुछ देशों की कोविड के बाद की भरपाई योजनाओं के तहत पूर्व-कोविड उत्सर्जन के करीब वापसी से बचने के लिये हरित अर्थव्यवस्था में निवेश अब तक अपने आप में अपर्याप्त रहा है।”

यूईए के स्कूल ऑफ एनवायरमेंटल साइंसेज में रॉयल सोसाइटी रिसर्च की प्रोफेसर कोरिन ले क्वेरे ने इस साल के विश्लेषण में योगदान दिया है। उन्‍होंने कहा “कार्बन डाई ऑक्‍साइड के वैश्विक उत्सर्जन पर कोविड से संबंधित व्यवधानों के पूर्ण प्रभाव नजर आने में अभी कुछ समय लगेगा। वर्ष 2015 में पेरिस समझौते को अपनाए जाने के बाद से वैश्विक ऊर्जा को डीकार्बनाइज़ करने के काम में बहुत प्रगति हुई है। साथ ही अक्षय ऊर्जा एकमात्र स्रोत है जो महामारी के दौरान भी वृद्धि करता रहा। नए निवेश और मजबूत जलवायु नीति को अब हरित अर्थव्यवस्था को अधिक व्यवस्थित रूप से समर्थन देने और जीवाश्म ईंधन को समीकरण से बाहर करने की जरूरत है।”

‘16वीं वार्षिक ग्‍लोबल कार्बन बजट’ रिपोर्ट में प्रमुख प्रदूषणकारी देशों के बारे में निम्‍नांकित विश्‍लेषण (इन आंकड़ों में अंतर्राष्‍ट्रीय परिवहन, खासतौर से विमानन सम्‍बन्‍धी आंकड़े शामिल नहीं किये गये हैं) प्रस्तुत किया गया है:
● चीन : वर्ष 2020 के मुकाबले उत्सर्जन में 4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान, यह वर्ष 2019 के स्‍तर की अपेक्षा 5.5 प्रतिशत अधिक हो गया है। कुल 11.1 बिलियन टन कार्बन डाई ऑक्‍साइड, वैश्विक उत्सर्जन का 31 प्रतिशत।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

● अमेरिका : वर्ष 2020 के मुकाबले उत्सर्जन में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान, यह वर्ष 2019 के स्‍तर की अपेक्षा 3.7 प्रतिशत कम हो गया है। कुल 5.1 बिलियन टन कार्बन डाई ऑक्‍साइड, वैश्विक उत्‍सर्जन का 14 प्रतिशत।

● ईयू27 : वर्ष 2020 के मुकाबले उत्‍सर्जन में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान, यह वर्ष 2019 के स्‍तर की अपेक्षा 4.2 प्रतिशत अधिक हो गया है। कुल 2.8 बिलियन टन कार्बन डाई ऑक्‍साइड, वैश्विक उत्‍सर्जन का 7 प्रतिशत।

● भारत : वर्ष 2020 के मुकाबले उत्‍सर्जन में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान, यह वर्ष 2019 के स्‍तर की अपेक्षा 4.4 प्रतिशत अधिक हो गया है। कुल 2.7 बिलियन टन कार्बन डाई ऑक्‍साइड, वैश्विक उत्‍सर्जन का 7 प्रतिशत।

दुनिया के बाकी देशों को एक सम्पूर्ण इकाई के तौर पर लिया गया है और इनमें जीवाश्‍म ईंधन के कारण उत्सर्जित होने वाली कार्बन डाई ऑक्‍साइड का स्‍तर वर्ष 2019 के स्तरों के मुकाबले नीचे बना हुआ है।

पिछले एक दशक में, भूमि-उपयोग परिवर्तन से वैश्विक शुद्ध कार्बन उत्सर्जन 4.1 बिलियन टन था। इसके अलावा वनों की कटान और अन्य भूमि-उपयोग परिवर्तनों से से 14.1 बिलियन टन सीओ2 उत्‍सर्जित हुई थी। वहीं वनों के पुनर्विकास और मिट्टी को हुए नुकसान की भरपाई के जरिये 9.9 बिलियन टन कार्बन समाप्‍त हो गया था। पिछले दो दशकों के दौरान वनों और मिट्टी से प्रदूषणकारी तत्‍वों के अवशोषण में वृद्धि हुई है, जबकि वनों की कटाई और अन्य भूमि-उपयोग परिवर्तनों से हुआ उत्सर्जन अपेक्षाकृत स्थिर रहा है, जो भूमि-उपयोग परिवर्तन से शुद्ध उत्सर्जन में हालिया गिरावट का इशारा देता है। हालांकि इसके साथ एक बड़ी अनिश्चितता भी जुड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

जब जीवाश्म स्रोतों से कार्बन डाई ऑक्‍साइड के उत्सर्जन और शुद्ध भूमि-उपयोग परिवर्तन को मिलाकर देखते हैं, तो पिछले दशक में कुल उत्सर्जन अपेक्षाकृत स्थिर रहा है। इस दौरान यह औसतन 39.7 बिलियन टन रहा।

निष्कर्षों के आधार पर, वायुमंडलीय सीओ2 की सांद्रता 2021 में 2.0 पीपीएम से बढ़कर 415 पीपीएम तक पहुंचने का अनुमान है, जो कि 2021 में ला नीना की स्थिति के कारण हाल के वर्षों की तुलना में कम है।

ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस, 1.7 डिग्री सेल्सियस और 2 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने का 50% मौका पाने के लिए, शोधकर्ताओं का अनुमान है कि शेष “कार्बन बजट” अब क्रमशः 420 अरब टन, 770 अरब टन और 1,270 अरब टन तक कम हो गया है – यह 2022 की शुरुआत से 11, 20 और 32 साल तक के समकक्ष है।

फ्रीडलिंगस्टीन ने कहा, “2050 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्‍य तक पहुँचने पर वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में हर साल औसतन 1.4 बिलियन टन की कटौती करनी होगी।”

“वर्ष 2020 में उत्सर्जन में 1.9 बिलियन टन की गिरावट आई इसलिए 2050 तक नेट जीरो का लक्ष्‍य प्राप्त करने के लिए हमें हर साल उत्सर्जन में कोविड के दौरान देखी गई गिरावट के बराबर कटौती करनी होगी। यह कार्रवाई के उस पैमाने पर प्रकाश डालता है जो अब आवश्यक है, ठीक उसी तरह जैसे कि सीओपी26 की चर्चाओं का महत्व है।”

वैश्विक कार्बन बजट का वार्षिक अपडेट पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से स्थापित कार्यप्रणाली पर आधारित है। वर्ष 2021 का संस्करण प्रीप्रिंट के रूप में प्रकाशित हुआ है और अर्थ सिस्टम साइंस डेटा जर्नल में एक खुली समीक्षा के दौर से गुजर रहा है।

—

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Latest News Uttarakhand Morning post.com खास खबर: कोविड- पूर्व स्तर पर पहुंचा वैश्विक कार्बन उत्सर्जन खास खबर: वैश्विक कार्बन उत्सर्जन पूर्व कोविड महामारी स्तर पर पहुंचा

Related Stories

7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का दृश्य Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

  • 7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

  • हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

  • उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,420)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,203)
  • नैनीताल (6,516)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत? Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत? Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद