Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: धामी सरकार की सख्ती, सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand: धामी सरकार की सख्ती, सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी

Mohan Chandra Joshi July 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

जवाबदेही और पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए स्पष्ट निर्देश, अब जिला स्तर पर ही मिलेगी विशेषज्ञ सेवा, अनावश्यक रेफरल नहीं होंगे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के अनावश्यक रेफरल पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अब बिना ठोस चिकित्सकीय कारण के किसी भी रोगी को जिला और उप-जिला अस्पतालों से उच्च संस्थानों जैसे मेडिकल कॉलेजों या बड़े अस्पतालों को रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक मरीज को प्राथमिक उपचार और विशेषज्ञ राय जिला स्तर पर ही मिले। अनावश्यक रेफरल से न केवल संसाधनों पर दबाव बढ़ता है बल्कि मरीज को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाता।

अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए SOP जारी
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में एक विस्तृत Standard Operating Procedure (SOP) जारी की है, जिससे रेफरल प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और चिकित्सकीय औचित्य को सुनिश्चित किया जा सके। SOP में निम्न बिंदुओं को प्रमुखता दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: धामी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी, अवैध मजार हटाई

केवल विशेषज्ञ की अनुपलब्धता पर रेफरल–यदि किसी अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं, तभी मरीज को उच्च संस्थान भेजा जाएगा।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा निर्णय–ऑन-ड्यूटी चिकित्सक मरीज की जांच कर स्वयं रेफर का निर्णय लेंगे। फोन या ई-मेल से प्राप्त सूचना के आधार पर रेफरल अब अमान्य होगा।

आपातकाल में त्वरित निर्णय की छूट–गंभीर अवस्था में ऑन-ड्यूटी विशेषज्ञ व्हाट्सऐप/कॉल के ज़रिए जीवनरक्षक निर्णय ले सकते हैं, लेकिन बाद में इसे दस्तावेज में दर्ज करना अनिवार्य होगा।

कारणों का लिखित उल्लेख जरूरी–रेफरल फॉर्म में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि रेफर क्यों किया गया, विशेषज्ञ की कमी, संसाधन की अनुपलब्धता आदि।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

वरिष्ठ अधिकारी होंगे जवाबदेह–अनुचित या गैर-जरूरी रेफरल पाए जाने पर संबंधित CMO या CMS को उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

एम्बुलेंस प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देश अनुसार, रेफर मरीजों की आवाजाही में पारदर्शिता लाने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं के उपयोग पर भी स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। 108 एम्बुलेंस का प्रयोग Inter Facility Transfer (IFT) के तहत ही हो। विभागीय एम्बुलेंस की तैनाती योजनाबद्ध ढंग से की जाए। सभी विभागीय एम्बुलेंस की तकनीकी स्थिति की समीक्षा कर फिटनेस सुनिश्चित की जाए।

जिलावार एम्बुलेंस और शव वाहन की स्थिति
वर्तमान में राज्य में कुल 272 “108 एम्बुलेंस”, 244 विभागीय एम्बुलेंस और केवल 10 शव वाहन कार्यरत हैं। कुछ जिलों– जैसे अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और नैनीताल में शव वाहन नहीं हैं। इन जिलों के CMO को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि पुराने वाहन जिनकी रजिस्ट्रेशन आयु 10 या 12 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें नियमानुसार शव वाहन के रूप में तैनात किया जा सकता है। इसके लिए क्षेत्रवार संचालन व्यय भी निर्धारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य न केवल मरीजों को समय पर और उपयुक्त इलाज उपलब्ध कराना है, बल्कि सरकारी अस्पतालों की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूत करना है। सभी MOIC और CMO को निर्देश दिए गए हैं कि SOP का अक्षरश: पालन हो और हर रेफरल को दस्तावेजीकृत किया जाए। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दोहराया सरकार की मंशा स्पष्ट है। अब रेफरल कोई प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर ही किया जाएगा। इससे प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा और अधिक सशक्त और उत्तरदायी बनेगा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान तेज बारिश का दृश्य। (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर

  • कक्षा की छत पर लगा सीलिंग फैन (सांकेतिक तस्वीर) Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल

  • हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,666)
  • उधमसिंह नगर (1,293)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (964)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (653)
  • देहरादून (10,808)
  • नैनीताल (6,361)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,057)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 8 जुलाई तक असर Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल Uttarakhand News: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान सिर पर गिरा चलता पंखा; दो छात्र घायल Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी