निशुल्क प्रशिक्षण देकर गांव के बच्चों का भविष्य संवार रही सोल्जर डिफेंस -स्पोर्ट्स अकैडमी- Nainital News
देश सेवा के बाद निस्वार्थ समाजसेवा में जुटे हुए है रमेश गोस्वामी
युवाओं को निशुल्क फौज में भर्ती होने का प्रशिक्षण दे रही सोल्जर डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी
युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहने की भी दे रहे प्रेरणा
लालकुआं (नैनीताल)। देश सेवा के बाद अब निस्वार्थ रूप से समाज सेवा में जुटे हुए हैं बिंदुखत्ता निवासी पूर्व सैनिक रमेश गोस्वामी। 19 साल फौज में मातृभूमि की सेवा करने के बाद रमेश गोस्वामी अब पिछले 6 बरस से सोल्जर डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी के माध्यम से युवाओं को निशुल्क फौज में भर्ती होने का प्रशिक्षण देने के साथ ही स्पोर्ट्स के माध्यम से नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इन्द्रानगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी रमेश गोस्वामी ने आर्मी से रिटायर होते हैं अपने गांव में सोल्जर डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी खोली। जिसके माध्यम से वह स्कूली बच्चों को जूडो कराटे, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन ,वॉलीबॉल, योग प्राणायाम मेडिटेशन आदि के अलावा फौज में भर्ती होने का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित 60 से अधिक युवा अब तक फौज में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष 15 से 20 बच्चे कबड्डी और दौड़ में स्टेट और नेशनल लेवल में भी सेलेक्ट हो रहे हैं।
अकादमी में वर्तमान में करीब 50 से अधिक बच्चे नियमित रूप से भर्ती होने की ट्रेनिंग के अलावा तमाम स्पोर्ट्स के गुर भी सीख रहे हैं। उन्होंने इंदिरा नगर द्वितीय में अकादमी खोली हुई है। रमेश गोस्वामी बचपन से ही स्वयं भी जूडो कराटे सहित तमाम खेलों से जुड़े रहे। और स्पोर्ट्स के माध्यम से ही फौज में भर्ती हुए। श्री गोस्वामी का मानना है कि वर्तमान समय में बच्चे जहां स्कूल के बाद मोबाइल और नशे की लत की और अग्रसर हो रहे हैं। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में होते जा रहा है। इन विषम परिस्थितियों में बच्चों को मोबाइल और नशे से दूर रखने के लिए स्पोर्ट्स ही एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा अकादमी को खोलने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को गलत दिशा की ओर भटकने से रोकने और नशे से बचाना है।
उन्होंने बताया सोल्जर डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकादमी में युवाओं को फौज में भर्ती होकर देश सेवा की प्रेरणा के अलावा नशे सहित अन्य गलत आदतों से दूर रहना , स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास किया जाता है। जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है।
सुविधाओं की राह देख रही है अकैडमी
सोल्जर डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी अभी भी कई सुविधाओं को लेकर वंचित है। अकादमी के संचालक रमेश गोस्वामी ने बताया है कि उनकी पेंशन से घर खर्च के बाद जो पैसा बच जाता है उसे वह यहां की व्यवस्थाओं में लगा देते हैं। अभी भी यहां पर फेंसिंग जाल ,कबड्डी मेट आदि सुविधाओं का अभाव है , जिसके चलते क्रिकेट वॉलीबॉल फुटबॉल आदि गेम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा यहां पर फेंसिंग जाल, कबड्डी मेट सहित 8 सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया गया है। अकादमी का स्टाफ और बच्चे अब इसी उम्मीद में है कि यहां की समस्यायों का कब निवारण होता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


