लालकुआं रेलवे स्टेशन परिसर में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी- Nainital News
नहीं हो सकी शिनाख्त ,पुलिस ने मोर्चरी में भेजी लाश
ठंड लगने से मौत की संभावना
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे स्टेशन परिसर लालकुआं में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत ठंड लगने से प्रतीत हो रही है। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, और शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि वृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे के एक भवन में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत में प्रथम दृष्टया ठंड लगने से होना प्रतीत हो रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति पहली बार इस क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस को मृतक के पास से लखनऊ का रेलवे टिकट भी मिला है।
मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया है, अब शिनाख्त होने के अंतराल 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


