नैनीताल- विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को लेकर बड़ी अपडेट, देखें
Nainital News: जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपॉकर घिल्यिाल ने बताया कि आई0टी0 सैल0 समाज कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून से वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति/पिछडी जाति/ओ0बी0सी0 आदि छात्रवृत्ति के ऐसे छात्र/छात्राओं की सूची प्रेषित की गई है। जिनका ऑनलाइन आवेदन पत्र जिला स्तर पर सत्यापित/स्वीकृति कर दिया गया है, किन्तु उनका बैंक खाता आधार सीडेड/डी0बी0टी0 सक्षम नही होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नही हो पा रहा है।
श्री घिल्यिाल ने जनपद के उन समस्त संस्थानों के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि ऐसे छात्र/छात्राऐं जिनका एन0एस0पी0 पोर्टल पर स्टेटस सत्यापित जिला नोडल अधिकारी दर्शा रहा है, वे छात्र/छात्रायें अपना बैंक खाता एक सप्ताह के भीतर आधार से लिंक या सीडिंग डी0बी0टी0 एनेबल करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अपना बैंक खाता आधार से लिंक या सीडिंग अथवा डी0बी0टी0 एनेबल नही कराया जाता है तो उनका छावृत्ति का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट