बागेश्वर – पत्थर के नीचे फंसे व्यक्ति को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
Bageshwar News – बागेश्वर जिले के कपकोट में पत्थर के नीचे फंसे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति गुफा के अंदर पत्थर के नीचे अचानक फंस गया था।

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 22 दिसम्बर 2024 को थाना कपकोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति गुफा में पत्थर आने के कारण गुफा में ही फंस गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SI संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए गुफा के आगे से पत्थर को हटाकर उक्त व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति अपना नाम पता नही बता पा रहा था और ठंड से भी परेशान हो रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चाय बिस्किट खिलाकर सामान्य किया जिसके उपरांत जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


