उत्तराखंड में स्कूल टाइमिंग फिर बदली: जानिए अब कितने बजे खुलेंगे विद्यालय, कब होगी छुट्टी
उत्तराखंड में स्कूलों के समय में बदलाव के बाद प्रतीकात्मक तस्वीर।
भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए शासन ने जारी किया नया आदेश, 30 सितंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था
देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए शासन ने सरकारी और निजी स्कूलों की समय-सारिणी में फिर बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 7:15 बजे प्रार्थना के साथ शुरू होंगे और 7:30 बजे से पहला पीरियड संचालित किया जाएगा। आठवें पीरियड के बाद दोपहर 1 बजे विद्यालयों की छुट्टी कर दी जाएगी। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। वहीं शीतकालीन सत्र में स्कूल खुलने का समय सुबह 8:45 बजे निर्धारित किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल 2026 से लागू नई समय-सारिणी के तहत विद्यालयों का संचालन दोपहर 2:05 बजे तक किया जा रहा था। हालांकि भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक स्कूल संचालन को लेकर शिक्षक संगठनों और अभिभावकों ने लगातार आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि अत्यधिक गर्मी में छात्रों और शिक्षकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार मिल रही शिकायतों और सुझावों के बाद शासन स्तर पर समय-सारिणी की समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके बाद नया शासनादेश जारी किया गया। नए आदेश के तहत अब स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर 2 बजे के बजाय 1 बजे कर दिया गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


