हल्द्वानी – पार्षद पुत्र की सरेराह दबंगई , मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज
Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम पार्षद के पुत्र को दबंगई भारी पड़ गई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न मारपीट, लूट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट ,गाली गलौच और लूटपाट के मामले में नगर निगम के पार्षद लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए,
बताया है कि वृहस्पतिवार को वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था, तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरे ओर से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेरा लिया, फिर उनके साथ मारपीट की, साथ ही उनके साथ गाली गलौच और मारपीट करने वालों में समद कुरैशी पुत्र लाइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था, जो उनके साथ मारपीट कर रहे थे, साथ ही उनकी गाड़ी में रखें रु 200000 (दो लाख) को भी उनके द्वारा लूट लिया गया है। जिस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


