दुखद खबर: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह ली अंतिम सांस
मुबंई। देश के लिए आज की सबसे दुखद खबर ,स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया है ,उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली वह 92 वर्ष की थीं। वह पिछले माह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं ,इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया. हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन आज सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।
लता मंगेशकर को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए हुए हैं और उनके ट्रीटमेंट करने में लगातार जुटे हुए थे। उनके निधन के समाचार से समूचे सिने दुनिया समेत पूरे देश विदेश में शोक की लहर छा गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी