Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रपुर: राज्य सरकार का मकसद है कोरोना काल में कोई भी भूखा ना रहे- मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

रुद्रपुर: राज्य सरकार का मकसद है कोरोना काल में कोई भी भूखा ना रहे- मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi June 4, 2021
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्टेªट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम, उपचार एवं उससे बचाव आदि हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी मानसून काल के मद्देनजर पूर्व तैयारी तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग बढ़ाई जाए। इस हेतु सभी ग्राम सभाओं में मेडिकल टीम जाकर जांच करे। जांच के दौरान लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को और अधिक एक्टिव रखते हुए संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्य करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ ही आगामी वर्षा के दौरान जल जनित रोग, डेंगू की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नगर निकाय व पंचायती विभाग सेनेटाइजेसन का कार्य लगातार जारी रखें, साथ ही जनता को इसके प्रति जागरूक भी करें।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों में भी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में कोरोना से संबंधित आवश्यक दवा की किट का भी वितरण शीघ्रता से कराया जाये। म मुख्यमंत्री ने सभी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से कहा कि गांव में जाकर लगातार दवाई एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु कड़ाई से कर्फ्यू का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ब्लैक फंगस की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने 15 हजार इंजेक्शन की व्यवस्था कर ली है एवं कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार अस्पतालों के साथ ही होटल, धर्मशाला की भी व्यव्स्था करना सुनिश्चित करें। उन्होने कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया, कन्ट्रोल रूम की व्यस्थाओं की सराहना करते हुए होम आईशोलेशन में रह रहे मरीजों से विडियो काॅल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण में जो बच्चे अनाथ हो गये है ऐसे बच्चों को 3000 रू0 प्रतिमाह दिए जायेंगे। उन्होने कहा कि ऐसे अनाथ/असहाय बच्चे जब तक बालिग न हो तब तक जिलाधिकारियों की देखरेख में रहेंगें ताकि उनकी सम्पत्ति को कोई भी नुकसान न पहुचा सके। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण में बजट की कोई कमी नही है जिसके लिए जिलाधिकारी को भी अधिकार दिये गये है कि वह अपने फण्ड से भी इस महामारी में खर्च कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: डीएम ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आगामी मानसून काल के मद्देनजर सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि आगामी मानसून के लिए क्या तैयारियां की गई है। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभाग किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु पूर्व तैयारी करते हुए अलर्ट रहें तथा किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जाये, सभी तहसील व थाना स्तर पर आवश्यक उपकरण राहत पैकेट आदि की भी व्यवस्था के साथ ही राहत कैम्प चिह्नित कर उनमें आवश्यक व्यवस्था पूर्व से रखी जाऐ। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आपसी सहयोग से कार्य करें। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेयजल, ऊर्जा विभाग, लोक निर्माण विभाग,सिंचाई समेत विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों को समयबद्धता से पूर्ण करें। अधिकारी मुख्यालय में न बैठकर फील्ड में जाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं, कार्य धरातल पर दिखने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक हैं वह मिलकर कार्य कर जिले को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएं। वह एक टीम भावना के साथ कार्य करें।

बैठक में सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा एवं पुष्कर सिंह धामी ने जिले के विकास के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होने कहा कि जिनका राशन कार्ड अभी तक ऑनलाइन नही हुआ है उन लोगों को भी राशन देना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद है कि प्रदेश में कोई भी भूखा न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: पत्नी ने प्रेमी संग कराई पति की हत्या, हादसा दिखाने की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले में कोविड संक्रमण एवं डेंगू की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के एवं आगामी मानसून काल के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु की गई पूर्व तैयारी के साथ ही जिले में संचालित विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चौहान, कुमाऊं आयुक्त अरविन्द सिंह हयांकि, डीआईजी कुमाऊ अजय रौतेला, मेयर रूद्रपुर रामपाल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी हाॅस्पिटल मैनेमेंट बंशीधर तीवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल के साथ ही कोविड से सम्बन्धित नोडल अधिकारी व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उधमसिंह नगर मुख्यमंत्री उत्तराखंड रुद्रपुर: राज्य सरकार का मकसद है कोरोना काल में कोई भी भूखा ना रहे-सीएम सीएम तीरथ सिंह रावत

Related Stories

उधम सिंह नगर के काशीपुर में छात्रा का शव मिलने वाला घटनास्थल Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
चंपावत के पाटी क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
बारिश के बीच बंद स्कूल का दृश्य Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
गोरापड़ाव लूटकांड के घटनास्थल का निरीक्षण करते SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
बंधक बनाने में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार पुलिस ने कब्जे में ली Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
bageshwar-dm-apurva-pandey-pindar-valley-inspection.jpg Bageshwar News: डीएम ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: डीएम ने पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों का किया निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उधम सिंह नगर के काशीपुर में छात्रा का शव मिलने वाला घटनास्थल Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप

  • चंपावत के पाटी क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

  • बारिश के बीच बंद स्कूल का दृश्य Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे

  • गोरापड़ाव लूटकांड के घटनास्थल का निरीक्षण करते SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश

  • बंधक बनाने में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार पुलिस ने कब्जे में ली Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,199)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,481)
  • खेल (361)
  • चंपावत (976)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (709)
  • देहरादून (11,096)
  • नैनीताल (6,471)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (977)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,153)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,153)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (919)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश Haldwani Crime: गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने संभाली कमान, 40 सदस्यीय टीम करेगी बदमाशों का पर्दाफाश Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार