Nainital News: जंगल में ले जाकर कार में बंधक बनाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार
कार में बंधक बनाकर मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
नैनीताल, 20 अगस्त 2026। लालकुआं थाना क्षेत्र में दो युवकों को कार में बैठाकर जंगल में ले जाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार (UK04AK 1293) को भी कब्जे में ले लिया है।
मामले में वादी दीपक सिंह बिष्ट, निवासी बकुलिया किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू, नैनीताल की तहरीर पर 15 अगस्त 2026 को थाना लालकुआं में FIR संख्या 126/2026 दर्ज की गई थी। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 127(2), 3(5), 115(2), 351(2) और 352 के तहत पंजीकृत किया गया।
जंगल में ले जाकर बनाया बंधक
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वादी दीपक सिंह बिष्ट और उसके साथी अनिरुद्ध बिष्ट को कार में बैठाया और जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 19 अगस्त 2026 को मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू।
कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू।
दीपक जोशी, निवासी पदमपुर देवरिया/सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू।
मोहित कुमार, निवासी मोतीनगर चौराहे के पास, अर्जुनपुर हल्दूचौड़।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना में प्रयुक्त कार बरामद
पुलिस ने आरोपियों द्वारा बंधक बनाने में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की निशान मैग्नाइट कार, पंजीकरण संख्या UK04AK 1293 को भी अभियोग में कब्जे में लिया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के पर्यवेक्षण में की गई।
पहले हुई मारपीट से नाराज था आरोपी
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के अनुसार, दो दिन पूर्व बलवंत सिंह बिष्ट का जन्मदिन था। इस दौरान आरोपी और पीड़ित पक्ष जंगल में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे। वहां किसी बात को लेकर पीड़ित पक्ष ने बलवंत के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज बलवंत ने अगले दिन अपने तीन साथियों को साथ लिया और दीपक व अनिरुद्ध को बहाने से कार में बैठाकर जंगल ले गया। आरोप है कि वहां दोनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल गणेश गिरी
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


