Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रपुर- मुख्यमंत्री ने किया 23वें राष्ट्रीय वालीवाल यूथ चैंपियनशिप का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

रुद्रपुर- मुख्यमंत्री ने किया 23वें राष्ट्रीय वालीवाल यूथ चैंपियनशिप का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi April 11, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • खिलाडियों एवं खेलों के विकास के लिये प्रदेश में नई खेल नीति लागू: सीएम
  • उदीयमान खिलाडियों के लिये मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन योजना।

रूद्रपुर/देहरादून 11 अप्रैल, 2022- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में 23वे राष्ट्रीय बॉलीबाल यूथ (महिला व पुरूष) चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस चैम्पियनशिप में पुरूष वर्ग में 27 राज्यों की तथा साई की टीम सहित कुल 28 टीमों व महिला वर्ग में 22 राज्यों की एवं साई की एक टीम शामिल है।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों तथा पहली बार प्रतियोगिता में शामिल लद्दाख की टीम को बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि गर्मी में भी युवाओं में खेल के प्रति उत्साह व उमंग की लहरें बता रहीं है कि देश का नौजवान आसमान छूने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह न केवल खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता है बल्कि यह देश की युवा शक्ति का भी मंच है। हमारे युवा खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का रंग बखेरते हुए देश एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम घर के बच्चों को खेलने में कोई परेशानी न हो, कोई भी लाचारी या बेबसी प्रतिभा के रास्ते में अडंगा न डाले इसके लिए सरकार ने खेल नीति में व्यवस्था की है। किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा में किसी भी प्रकार की रूकावट न हो, हमारा यही निश्चय है। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नोकरी व खेल का माहौल उपलब्ध कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पदक प्राप्त करने पर खिलाड़ियों पर धन की वर्षा होती है। परन्तु प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं अभ्यास के समय आवश्यकता पर प्रतिभाओं को मदद नहीं मिल पाती और कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है, इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने खेल नीति-2021 को लागू किया है जिसमें खिलाड़ियों के खेलने की व्यवस्था, रहने व खाने की व्यवस्था और अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नोकरी की भी व्यवस्था नई खेल नीति में की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी उम्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष तक के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी शारीरिक टेस्ट व क्षमता के आधार पर हर महीने 1500 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी हैं तथा ओलम्पिक, एशियाई खेलों विश्व चेम्पियनशिप, राष्ट्र मण्डल खेलों के खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए हर सम्भव मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

मुख्यमंत्री ने उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के भीषण गर्मी में भी उत्साह व उमंग को देखकर कहा कि मैं भविष्य के प्रति आश्वस्त हूॅ कि भविष्य में हमारे देश को खेल के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने का काम आपके माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने खेल के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। उन्होंने खेल हेतु ध्वज भी आरोहित किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय छतरपुर के विद्यार्थियों ’’अल्मोड़ा अंग्रेजा’’ गीत पर मनमोहक नृत्य करने पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को 5000 रूपये का पुरस्कार दिया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने स्टेडियम व खेल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मेयर श्री रामपाल सिंह, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा के अलावा मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर- मुख्यमंत्री ने किया 23वें राष्ट्रीय वालीवाल यूथ चैंपियनशिप का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

लालकुआं में दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, छह समितियों को सौगात
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, छह समितियों को सौगात

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं में दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, छह समितियों को सौगात
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, छह समितियों को सौगात

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड पर बारिश और बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • देहरादून के निजी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत

  • हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर कार पलटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत

  • देहरादून के पटेलनगर में कथित देह व्यापार मामले में चार गिरफ्तार आरोपी। Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,877)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,561)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (758)
  • देहरादून (11,438)
  • नैनीताल (6,619)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,236)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, छह समितियों को सौगात Lalkuan News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, छह समितियों को सौगात Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार