रुद्रप्रयाग – पत्नी की गोली मारकर हत्या , आरोपी पति फरार
Rudraprayag Crime News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिले के बसुकेदार तहसील अंतर्गत अमसारी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला का ससुराल दिल्ली में है और उसका पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था।
महिला की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। पति से विवाद के चलते वो 15 दिन पहले ही अपनी मां के पास आ गई थी। वह यहां अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी।
शनिवार को उसका पति यहां पहुंचा। इस दौरान उसने अपने पति को नाश्ता बनाकर भी दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत के दौरन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और पति अपनी पत्नी को गोली मार कर फरार हो गया। बताया जा रहा है रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है।
गोली लगने पर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है और फरार पति की तलाश में लग गई है। पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


