रुद्रप्रयाग अपडेट: गुलदार का हमला , जंगल में बच्चे का शव बरामद
घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया था गुलदार
Rudraprayag News- जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन एवं एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) में गुलदार द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने के मामले में 07 अलग अलग टीमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया। जिसके चलते मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग की न्याय पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे हेमंत सिंह बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष आंगन में था। दक्ष की मां भी वहीं थी। इसी दौरान अचानक गुलदार आ धमका और मां सामने से दक्ष को उठाकर ले गया। मां की चीख-पुकार सुनकर घरवाले व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार बच्चे को लेकर घने जंगल में घुस चुका था। बताया जा रहा है कि दक्ष बाथरूम से बाहर आया था कि घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।
रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव
एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने बताया कि वन विभाग की 3 टीमें, डीडीआरएफ की 2 टीम, एसडीआरएफ की एक टीम एवं पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से गहन सर्च अभियान चलाया गया और बच्चे का शव खोज लिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, “गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की राय को शामिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएँगे एवं वन विभाग की गश्ती टीम लगातार गश्त करेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


