Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने पर प्रशासन का फोकस है। निरीक्षण में पैदल मार्ग पर रेलिंग, साइनेज, डस्टबिन, पेयजल और रैन शेल्टर जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के साथ पूरे ट्रैक को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा

कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा।

ख़बर शेयर करें -

कनकचौरी से मंदिर तक पैदल मार्ग होगा सुगम, रेलिंग-साइनेज, पेयजल और रैन शेल्टर जैसी सुविधाओं पर जोर; विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजी जाएगी

रुद्रप्रयाग, 22 अगस्त 2026: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने शनिवार को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक पैदल चलकर पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए।

जिलाधिकारी ने कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पैदल मार्ग को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग में आवश्यक स्थानों पर रेलिंग, साइनेज, डस्टबिन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पैदल मार्ग को बेहतर स्वरूप देने तथा आवश्यकतानुसार सीसी कार्य किए जाने की संभावनाओं का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, पेयजल, रैन शेल्टर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्तिक स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा०!मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि संबंधित क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को मौके पर चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पेयजल, आपदा प्रबंधन, पर्यटन सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पैदल मार्ग पर डस्टबिन की आवश्यकता, श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था तथा रैन शेल्टर की आवश्यकता सहित अन्य बिंदु संज्ञान में आए हैं। इन आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही पूरे पैदल ट्रैक रूट को व्यवस्थित एवं विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनपद स्तर पर किए जाने हैं, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाएगा, ताकि कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए उनके क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी संजय मेहरा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अभियंता जल निगम रमाकांत गुप्ता, मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मुख्य पुजारी नंदपुरी, मंदिर समिति सचिव बलराम नेगी, उप प्रबंधक रमेश सिंह, बृजमोहन सिंह, सुरेश दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #KartikSwami #Rudraprayag #TempleDevelopment #Tourism #UttarakhadNews #Uttarakhand

Related Stories

मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बारिश और घने बादलों का दृश्य Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,692)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,535)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,582)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश