रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी ग्लेशियर में फंसे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी SDRF , ऐसे बचाई जान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत केदारनाथ से आगे मंदाकिनी ग्लेशियर में एक व्यक्ति फंस गया , वह काफी दिनों से भूखा प्यासा था सूचना पर देवदूत बनकर पहुंची SDRF की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर श्री केदारनाथ अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक दिनाँक 28 सितम्बर 2022 को केदारनाथ पुलिस चौकी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम से 06 किमी आगे एक व्यक्ति मंदाकिनी ग्लेशियर के पास फंसा हुआ है, जिसे वापिस लाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर HC सुरेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम लगभग 06 किमी पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँची, जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब थी। उक्त व्यक्ति से बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि उसका नाम पंकज कुमार, उम्र- 27 वर्ष व निवासी- दरभंगा, बिहार बताया गया। बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि वह कुछ दिन पूर्व ध्यान करने के लिए यहां आया था तथा बिना कुछ खाये पिये यही पर बैठा था। परन्तु जब उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा तो वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया।

SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद खाना व पीने के लिए पानी दिया गया। तत्पश्चात डंडी-कंडी के माध्यम से श्रीकेदारनाथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें