रुद्रप्रयाग: दर्दनाक हादसा , 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार , युवक की मौत
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है । यहां रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि मार्ग पर एक अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ में रेस्क्यू अभियान चलाकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई कार से युवक के शव को बाहर निकाला और उसे सड़क मार्ग तक पहुंचाया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक अल्टो सवार युवक अपने परिवार को रिश्तेदारों के घर बौरा गांव में छोड़कर अपने घर श्रीनगर की ओर वापस आ रहा था। पुनाड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन ऑल्टो है जिसमें एक युवक सवार था एसडीआरएफ टीम द्वारा DDRF एवं स्थानीय पुलिस के साथ 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुंच बनाई गई तथा उसके उपरांत उक्त व्यक्ति नाम सुरेश s/o प्रेम सिंह रावत उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


