रुद्रप्रयाग: आत्मा योजना को मिली नई गति — ₹144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक, किसानों की आय बढ़ाने और नवाचार पर जोर
रुद्रप्रयाग, 04 अप्रैल 2026: शनिवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजना की गवर्निंग बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में योजना के तहत संचालित सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति, किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी प्रसार और कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए योजना की ₹144 लाख की कार्ययोजना को अनुमोदन प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के सभी घटकों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों की आय बढ़े और कृषि विकास को नई गति मिले।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव गोपाल, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल और एलडीएम अनु रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


