Dehradun : डीएम सविन बंसल के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी
राजपुर रोड दिलाराम चौक पर ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर तैयार,
डिवाइडर क्रॉस करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
देहरादून। जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है. राजपुर रोड दिलाराम चौक में डिवाइडर छोटे होने के कारण लोग जल्द बाजी में जान की परवाह न करते हुए डिवाइडर क्रॉस कर लेते थे जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है. दुर्घटनाओं को कम करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजपुर रोड में ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए हैं, दिलाराम चौक पर डिवाइडर बना दिए गए हैं. वहीं शहर में जगह-जगह वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।

शहर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहों के चौड़ीकरण कार्य भी प्रस्तावित है शहर में यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर कार्य गतिमान है.
जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


