धर्म प्रवाह: राप्ती नदी के तट पर साधना में लीन हुए सत्य साधक
28 जुलाई को होगा मां बगलामुखी महायज्ञ
श्रावस्ती: देश प्रदेश में सुख शांति और लोक कल्याण की भावना को लेकर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी पावन राप्ती तट पर मां बगलामुखी साधना में लीन हैं।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने मंगलवार 18 जुलाई से यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर 11 दिवसीय रात्रिकालीन मां बगलामुखी की साधना शुरू कर दी है। बरसात के सीजन में खराब मौसम व बारिश के बीच नदी के तट पर गुरुजी रात्रि 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक घनघोर साधना में लीन है।

28 जुलाई को सत्य साधक गुरु जी की साधना पूर्ण होने के अवसर पर मां बगलामुखी महायज्ञ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सत्य साधक गुरुजी के साथ संत शिरोमणि रामकृष्ण दास महाराज जी साधनारत हैं। इस दौरान तमाम दूरदराज के क्षेत्रों से भक्तजन गुरु जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी
उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश