धर्म प्रवाह: मां बगलामुखी हवन में लोकमंगल की कामना ,सत्य साधक ने दिया संदेश- (Video)
महामारी रोकथाम और भक्त जनों के सुख समृद्धि की कामना
यूपी(बलरामपुर)। लोकमंगल की कामना को लेकर मां बगलामुखी जी का हवन। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी द्वारा लोक कल्याण की कामना को लेकर यहां कोडरी घाट राप्ती नदी पर मां बगलामुखी जी के विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया इस अवसर पर देश में सुख शांति की कामना की गई। सत्य साधक गुरु जी के दिशा निर्देशन में कोडरी घाट में मां बगलामुखी जी के दिव्य हवन का आयोजन किया गया। मां बगलामुखी महायज्ञ के दौरान देश में सुख शांति, महामारी की रोकथाम तथा भक्त जनों की सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान 6 घंटे तक चले हवन- यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तदुपरांत सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राक्षसी प्रवृत्ति हावी होते जा रही है , जिसका प्रभाव सामाजिक वातावरण के साथ ही पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। गुरुजी ने कहा राक्षसी वृर्तियों के दमन और सनातन धर्म की रक्षा के लिए उनके द्वारा समय समय पर संपूर्ण भारत वर्ष में मां बगलामुखी जी के महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुजी ने कहा मां बगलामुखी के हवन से तमाम दैवीय आपदाओं की रोकथाम के साथ ही पर्यावरण संवर्धन के अलावा वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का दमन होता है।
गुरुजी ने कहा सनातन धर्म के संरक्षण के लिए तमाम भक्तजन इस मुहिम में आगे आ रहे हैं।
इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ,कौशल किशोर प्रधान , अजीत सिंह पुजारी , श्री राम जी मिश्रा जी ,अंबुज तिवारी समेत तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग में फर्जी वेबसाइट और ठगी से रहें सतर्क
उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे संग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कुम्भ मेला–2027: हरिद्वार में मुख्य सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को दिया तेज गति का आदेश
उत्तराखंड: हनुमान जयंती पर रामनगर के भव्य हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धालुओं संग किया दर्शन-पूजन