Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार- स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘तप और तपस्या’ का विमोचन
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार- स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘तप और तपस्या’ का विमोचन

Mohan Chandra Joshi June 26, 2022
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ0 महेश शर्मा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी व अन्य महानुभावों ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के त्यागपूर्ण आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के सान्निध्य में लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण, मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ओम बिड़ला, अध्यक्ष लोक सभा ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिये सौभग्यशाली है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं देवभूमि आता हूं तो मुझे शान्ति व नई ऊर्जा मिलती है। आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज का जिक्र करते हुये लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि आपका जीवन अद्भुत है, जिसे पुस्तक में समेटना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस पुस्तक को पढ़ेगा, उसे निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मन को शान्ति व स्थिरता आध्यात्मिक गुरू से ही मिलती है, जितना मन शान्त रहेगा, उतनी अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के जीवन को देखकर मुझे असीम शान्ति, हमेशा कार्य करने की प्रेरणा व ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी में एक आलौकिक सिद्धि है, उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है, भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है तथा कई ग्रन्थों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है, उनका जीवन लाखों लोगों को प्रेरणा देते रहता है। उन्होंने कहा कि अन्तिम व्यक्ति के जीवन में कैसे बदलाव आ सकता है, इस सम्बन्ध में वे निरन्तर चिन्तन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें आध्यात्मिक गुरूओं से ज्ञान प्राप्त करते रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को इस अवसर पर याद कर रहे हैं, वे भी आध्यात्मिक भक्ति व ज्ञान से ही प्रेरित थे।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

कोरोना काल का जिक्र करते हुये श्री ओम बिड़ला ने कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज ने कोविड के समय लाखों लोगों की सेवा की। योग का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि अगर मन को शान्ति चाहिये तो उसमें ध्यान योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यू0एन0 में प्रस्ताव लाकर योग को पूरे विश्व में स्थापित किया। अब प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन वह है, जो सदैव चलता रहे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का व्यक्तित्व चुम्बकीय व्यक्तित्व है। वे जितने बड़े सन्त हैं, उनका व्यवहार उतना ही सरल है।

जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज ने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि सन्त का जीवन वृक्ष की तरह होता है। उसका जीवन परमारथ के लिये है। उन्होंने कहा कि मैं प्रकृति की तरह रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि सन्यासी को मान-अभिमान, जय-पराजय से दूर रहना चाहिये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशक ने आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके जीवन पर आधारित कृति हमारे जीवन का पाथेय बनेगी। उन्होंने कहा कि बसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को लेकर चलने वाले को भगवान लम्बी उम्र दे तथा वे हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के बच्चे-बच्चे तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज ने शिकागो में भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आगामी दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। यह मॉडल प्रदेश बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

समारोह को सांसद डॉ0 महेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, उपन्यास की लेखिका श्रीमती शोभा त्रिपाठी, प्रभात प्रकाशन के श्री प्रभात कुमार ने भी सम्बोधित किया।
कनखल स्थित हरिहर आश्रम परिसर पहुंचने पर लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आदि सभी का पुष्पगुच्छ, रूद्राक्ष की माला, गंगाजलि तथा अंगवस्त्रम् भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
मंच का संचालन पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री महाबीर अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम का समापन सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे सन्तु निरामया…., से हुआ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व खानपुर विधायक श्री कुंवर प्रणव चैम्पियन, पूर्व लक्सर विधायक श्री संजय गुप्ता, कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय श्री देवी प्रसाद त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरिजी महाराज, एडीएम श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री श्री विकास तिवारी, श्री राकेश राजपूत, श्री सुशील चौहान सहित साहित्यकार, बड़ी संख्या में सन्तजन, स्वयंसेवी संस्थायें, ट्रस्टी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार- स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक 'तप और तपस्या' का विमोचन

Related Stories

उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

  • देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

  • देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

  • आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

  • मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,623)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,312)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ