Uttarakhand news: दोस्तों संग घूमने आया युवक गंगा में डूबा , SDRF ने डाइविंग कर निकाला शव video
गंगा में नहाने के दौरान हुआ हादसा
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला पुल की घटना
देहरादून। ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला पुल पर सोमवार को एक युवक नहाते समय डूब गया। युवक दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने के लिए आया हुआ था। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने डाइविंग करते हुए 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया।
घटनाक्रम के मुताबिक आज 8 अप्रैल को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि लक्ष्मणझूला पूल के पास एक युवक नहाते हुए नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गया है।
उक्त सूचना मिलते ही APC महावीर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से यहां घूमने आया हुआ था और यहां यह हादसा हो गया।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर डाइविंग करते हुए उक्त युवक को लगभग 15 से 20 फ़ीट गहराई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान अमित गौतम पुत्र श्री पदम गौतम, उम्र- 33 वर्ष, निवासी- पंजाबीबाग, दिल्ली के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं घटना से मृतक युवक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


