Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand news: PM मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का STF ने किया भंडाफोड़ , दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand news: PM मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का STF ने किया भंडाफोड़ , दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi April 8, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का उत्तराखंड एसटीएफ ने भण्डाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 1,31,100 रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक बरामद किए हैं।

एसटीएफ के मुताबिक गिरोह के सदस्यों द्वारा ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों तेलांगना, आन्ध्राप्रदेश, महाराष्ट्र के राज्यों के निवासियों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न वेब पोर्टलों की सूचना पर एसटीएफ ने यह बड़ी कार्यवाही की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रधानमन्त्री मुद्रा लोन योजना के नाम से देश भर में कई राज्यों के लोगों के साथ उन्हे लोन दिलाने के नाम पर ठगी किये जाने की घटनाओं के दृष्टिगत एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न वेब पोर्टलों का अवलोकन करने पर पाया कि मुद्रा लोन योजना के नाम पर ऑनलाईन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर वर्तमान में थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में रहकर कोई साईबरों ठगों का गिरोह भिन्न-भिन्न मोबाईल नम्बरों से देश भर में कई नागरिकों के साथ साइबर ठगी की घटनाओं को कर रहा है। इस पर मेरे द्वारा अपनी एसटीएफ की टीम को गहनता से जांच करने एवं इस गिरोह को चिन्हित करते हुये ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस जांच के दौरान विभिन्न मोबाईल नम्बरों के डेटा का विश्लेषण किया गया साथ ही प्रकाश में आये कई संदिग्ध बैंक एकाउंटस के लेन देन का विवरण चैक किया गया तो पाया कि इन संदिग्ध बैंक खातों में देशभर के करीब हर राज्य से अलग अलग लोंगो द्वारा प्रतिदिन 25 से 30 हजार रूपये की किस्तों में लाखों रूपये जमा किये जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया प्रकाश में आये संदिग्ध 03बैंक खातों में ही पिछले 02 माह में करीब 1.5 करोड रूपये जमा किये गये और निकाले गये थे। इन खातों में देशभर के लगभग सभी राज्यों से पैसें जमा किये गये थे विशेषकर भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगना, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक से ज्यादा धनराशि जमा की जानी पायी गयी। इस सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया दक्षिण भारत के राज्यों में ऑन लाइन ठगी की घटनाओं का सरसरी विश्लेषण किया गया तो सैकड़ो ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनसे मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी की जा रही थी। जिनमें से अभी तक हमें 35 शिकायतें तेलंगना, आन्ध्रा और महाराष्ट्र राज्य में दर्ज पायी गयी हैं। इनके अभी और भी घटनायें प्रकाश में आयेंगी। ठगी की इन घटनाओं में सम्बन्धित गिरोह प्रेमनगर देहरादून में रहकर यह गिरोह संचालित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा आगे बताया कि इस गिरोह के सम्बन्ध में यह जानकारी पुख्ता तो हो गयी थी कि यह गिरोह प्रेमनगर क्षेत्र में रह रहा है परन्तु यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा है उसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही थी क्योंकि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा केवल फर्जी सिम को इस्तेमाल किया जा रहा था और उसमें तकनीक का प्रयोग करके अपने लोकेशन को कहीं दूर दिखाया जा रहा था, इस पर एसटीएफ टीम को एक सटीक कार्ययोजना बनाकर पिछले 15 दिनों से प्रेमनगर क्षेत्र में ही रहकर इस गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिये निर्देश दिये गये जिसके परिणाम स्वरूप इस गिरोह के दो सदस्यों को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरप्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी उनके कब्जे से 1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक बरामद की गयी है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में एसटीएफ द्वारा अभी भी पतारसी की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ में इस गिरोह का सरगना दीपक राज शर्मा पुत्र रामलौट शर्मा निवासी ग्राम विशुनपुर, छोटेपट्टी, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश है जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: तीन फीट के 'चन्नू' ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में राहुल चौधरी उर्फ राहुल कनौजिया पुत्र जगत नारायाण निवासी ग्राम करहेटा गोसरपुर, तहसील कादीपुर, थाना दोस्तपुर, जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष हाल निवासी भागीरथी पुरम प्रेमनगर व सिद्धान्त चौहान उर्फ सिद्ध चौहान पुत्र ओमकार निवासी ग्राम जलूलपुर खेडा, जिला बदांयू हाल निवासी लेन नम्बर-1, 13/7 दशहरा मैदान थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-22 वर्ष है। पूछताछ में बताया कि इस गिरोह के मुख्य सदस्य राहुल चौघरी उर्फ राहुल कनौजिया बताया गया कि उसके पास कोई काम धन्धा नहीं था। कहा कि 12 वी पास हूँ। दीपक राज शर्मा के गांव के बगल के गांव का रहने वाला हूँ वो ही मुझे गांव से देहरादून लाया था। दीपक राज शर्मा यहां देहरादून में पिछले 4-5 सालों से रह रहा है। उसी ने मुझे यह काम बताया था कि कॉल करने लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में यह बताकर कि वह इस योजना कार्यालय का सरकार कर्मचारी है और फिर उन्हें मुद्रा लोन दिलाने में मदद कर सकता है फिर उसके बाद मुद्रा लोन को स्वीकृत होना बताना जिसके लिये सरकार से ज्यादा सब्सीडी पाने के लिये कमीशन और प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में अपने बताये गये बैंक खातों में स्वीकृत कराये गये लोन के मुताबिक 05 से 10 प्रतिशत धनराशि को जमा करा दिया जाता है। जिसके लिये सभी खाते एवं प्रयोग किये जाने वाले मोबाईल नम्बर फर्जी प्रयोग किये जाते हैं। इस पूरे गैंग को दीपक राज शर्मा संचालित कर रहा था उसके दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों से मुद्रा लोन योजना के नाम धोखाधड़ी करने के लिये 4-5 लडके आन्ध्र प्रदेश आदि राज्यों के रखे हुये थे। इसके लिये सभी खाते फर्जी खोले गये थे और फर्जी मोबाइल नम्बर भी इन खातों से जुडे हुये हैं। जैसे ही पैसे जमा होता मैसेज मिलते ही तत्काल एटीएम से पैसों को निकाल दिया जाता था। ठगी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले सारे सिम कार्डस फर्जी आईडी पे लिये जाते हैं जिन्हे प्रति सिम 1000/- रूपये में खरीदता है। 3-4 महीने बाद उन खातों के एटीएम को एवं प्रयोग किये गये मोबाईल सिम को तोडकर फेंक देते हैं। सारे गिरोह का मास्टर माईन्ड दीपक राज शर्मा है ठगी पैसों से ही सुद्धोवाला में एक जमीन खरीदकर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है एवं ठाकुरपुर में नित्या रेडिमेड गार्मेंट नाम से दुकान भी खोल रखी है।* हम लोग प्रत्येक सप्ताह में करीब 5 से 6 लाख की ठगी कर लेते हैं। इस सम्बन्ध में साईबर थाना देहरादून पर धारा-420/467/468/471/201/34 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया है। इस घटना के अनावरण में पुलिस उपाधीक्षक श्री अंकुश मिश्रा एवं गृह मंत्रालय के आई4सी के सीईयो डॉ राजेश कुमार एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, टीम प्रभारी, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र भारती, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र मंमगाई, प्रमोद कुमार, संदेश यादव ,रवि पंत, दीपक चन्दोला, नितिन कुमार, कादर खान शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand DGP Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand news: PM मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का STF ने किया भंडाफोड़ उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड से बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड दो गिरफ्तार मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

Pithoragarh News: चंद्रशेखर भट्ट 'चन्नू' परिजनों के साथ, बस्तड़ी गांव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद। Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राजनीति

Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
Haldwani News: हरेला पर्व के अवसर पर नटराज डांस एकेडमी में निदेशक वंदना शर्मा, विद्यार्थी और अभिभावक कार्यक्रम के दौरान। Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
पंतनगर में करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Pithoragarh News: चंद्रशेखर भट्ट 'चन्नू' परिजनों के साथ, बस्तड़ी गांव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद। Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • राजनीति

    Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल

  • Haldwani News: हरेला पर्व के अवसर पर नटराज डांस एकेडमी में निदेशक वंदना शर्मा, विद्यार्थी और अभिभावक कार्यक्रम के दौरान। Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

  • पंतनगर में करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,815)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,440)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,885)
  • नैनीताल (6,392)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (961)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,081)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (899)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल Pithoragarh News: तीन फीट के ‘चन्नू’ ने जीता गांव का दिल, बनी प्रेरणा की नई मिसाल Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क