Uttarakhand: यहां तीन महिलाएं गंगा में बहीं , रेस्क्यू जारी
देहरादून। यहां रायवाला क्षेत्र में गीता कुटीर घाट में गंगा स्नान कर रहीं हरियाणा की तीन महिलााएं आज सुबह गंगा में बह गईं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ और जल पुलिस ने तुरंत ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है लेकिन महिलाओं का समाचार लिखने मे कोई पता नहीं चल सका।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से अपने परिवार के साथ यहां देहरादून जिले के हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहा रहीं तीन महिलाएं तेज बहाव में बह गई। तीनों को बहते देख मौके पर उपस्थित यात्रियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और सफलता न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
महिला यात्रियों के गंगा में बहने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और उनकी ताश में सर्च आपरेशन शुरू किया गया।
जानकारी के मुताबिक अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई एक युवती और दो महिलाएं रात में एक आश्रम में रुकी हुई थी। आज सुबह करीब 5:00 बजे जब वह कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची तो देखते ही देखते बह गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें