Uttarakhand: दुकानदार रातों-रात बना करोड़पति , dream11 ने ऐसे बदली रविंद्र की किस्मत
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के रहने वाले रवींद्र नेगी मंगलवार सुबह से ही फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। रवींद्र नेगी ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर एक करोड़ का ईनाम जीता है। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मुकाबला सोमवार की शाम लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में लाहौर की टीम ने 175 रन बनाए जवाब में मुल्तान के सुल्तान टीम 174 रन ही बना सकी।
उधर, लाहौर की एक रन से जीत हुई और इधर रुद्रप्रयाग के दुकानदार यानी युवा व्यापारी रवींद्र नेगी की किस्मत भी खुल गई। रवींद्र नेगी ने दो टीमें लगाई थी, जिसमें से एक टीम ने लीग में पहला स्थान प्राप्त किया और वह करोड़पति बन गए। कहा जाता है कि धनराशि जीतने के कुछ दिन बाद ही ड्रीम 11 द्वारा टैक्स काटकर खाते में ईनाम की रकम भेज दी जाती है। खैर, रवींद्र की इस लॉटरी से उनके दोस्त परिवार भी खुश हैं।

रवींद्र नेगी का कहना है कि वो पिछले पांच साल या कहें कि करीब साल 2018 से ड्रीम 11 पर पैसे लगा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वह अभी तक मोटा मोटा लगभग 15-20 हजार रुपया लगा चुके हैं। रवींद्र मानते हैं कि रिस्क लेकर टीम बनाने पर ही ड्रीम 11 पर जीत हासिल की जा सकती है। रवींद्र शहर में ही अपने पिता द्वारा खड़ा किया व्यवसाय संभालते हैं और जीती धनराशि से पिता को सपोर्ट करना चाहते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा में अधिवक्ताओं के नवनिर्मित चैंबर का किया लोकार्पण
राजस्व ग्राम के लिए वनाधिकार कानून के बजाय निर्वनीकरण का विरोध करेगी- वनाधिकार समिति
नैनीताल: महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
देहरादून: माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट ,हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
नैनीताल: महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश पहुंचे आयुक्त दीपक रावत , भगवान शिव का किया जलाभिषेक