Uttarakhand: ललित की लगी लाटरी ,Dream11 में जीते दो करोड़- रातों-रात ऐसे चमकी किस्मत
Dream11 Winer Almora News: आईपीएल के सीजन में ड्रीम 11 (Dream11) सर चढक़र बोल रहा है, लोग लगातार जीत रहे है। विगत दिनों ही पिथौरागढ़ के चायवाले ने एक करोड़ की धनराशि जीती थी, अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के युवक ने दो करोड़ जीते है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। दरअसल भतरौजखान निवासी ललित मोहन नैनवाल ने आईपीएल IPL (Dream11) में दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच हुए मैच में परफेक्ट टीम बनाई, जिसके बाद वह दो करोड़ रुपए जीते हैं।
जीत के बाद ललित मोहन खुशी से उछल पड़े। पहली बार पहाड़ से किसी ने दो करोड़ की धनराशि जीती है। भतरौजखान निवासी ललित मोहन नैनवाल ने अपनी टीम में दिनेश कार्तिक को अपना कप्तान बनाया था और डेविड वार्नर को उप कप्तान बनाया था। बैंगलोर ने इस मैच में जीत दर्ज की थी, बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए और दिल्ली टीम 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना पाई।
ड्रीम 11 (Dream11) में लोग कई टीमें बना रहें है लेकिन किस्मत देखिये ललित मोहन नैनवाल ने सिर्फ एक टीम बनाई और दो करोड़ जीत गये। धनराशि जीतने के बाद 30 फीसदी टैक्स कटकर बाकि रूपये ललित मोहन के खाते में आयेंगे। ड्रीम 11 (Dream11) में जीतकर अल्मोड़ा जिले के चुनी भतरौजखान निवासी ललित नैनवाल ने अपने गांव और उत्तराखंड का नाम आईपीएल ड्रीम 11 IPL (Dream11) में दर्ज करवाया है। ललित की इस जीत पर उनके घर में खुशी का माहौल है। आईपीएल हमेशा की तरह इस बार भी उत्तराखंड के लिए कई यादगार मौके लेकर आया। एक तरफ मैदान पर क्रिकेटर्स चौके-छक्के जड़ रहे हैं तो वहीं क्रिकेट के कुछ जानकार ऐसे भी हैं, जो घर बैठे फैंटेसी टीम बनाकर करोड़पति बन रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से जाहिर है कि ललित नैनवाल और उनके परिजन खुश होगें।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


