Uttarakhand: यहां मातम में बदली ईद की खुशियां , नदी में डूबकर चार युवकों की मौत
- दो की हालत गंभीर सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पहुंचाया अस्पताल , ईद के मौके पर बिजनौर से कोटद्वार घूमने आए थे कुछ युवक

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत कोटद्वार से बड़े हादसे की खबर सामने आई है ,बिजनौर के सी सी सराय नगीना निवासी चार युवकों की कोटद्वार की खोह नदी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुँची कोटद्वार पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर बेस अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार आज जनपद बिजनौर क्षेत्र से ईद के मौके पर कुछ युवक दुगड्डा क्षेत्र में घूमने आए, गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी युवक नदी में नहाने उतर गए नहाते समय जब एक युवक डूबने लगा तो उसको बचाने के लिए तीन युवक भी नदी में कूद पड़े तैरना ना आने के कारण सभी की भंवर में फंसकर मौत हो गई, मौके पर पहुँची कोटद्वार पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर बेस अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना शाम 5 बजे की है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने 6 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इनके साथ दो बच्चे भी थे, जो नहा नही रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना में नदीम 42 पुत्र अनीश, जेब 29 पुत्र शाहिद, गुड्डू 24 पुत्र शाहिद निवासी निकट पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश और गालिब 15 पुत्र खालिद निवासी सीसी सराय नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गयी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


