Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • जनपद
  • देहरादून
  • उत्तराखंड- धामी राज में ब्यूरोक्रेसी पर कसी नकेल, ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून

उत्तराखंड- धामी राज में ब्यूरोक्रेसी पर कसी नकेल, ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान

Mohan Chandra Joshi October 7, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • आमजन की समस्याओं को तुरंत हल करने और भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम

देहरादून। किसी भी प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और अफसरशाही के बीच समन्वय होना एक बुनियादी आवश्यकता है। ये उत्तराखंड का सौभाग्य रहा कि प्रदेश गठन के बाद से राज्य को कई ऐसे अधिकारी मिले जो दिन-रात देवभूमि कि सेवा में समर्पित रहे। लेकिन जैसा कि अक्सर होता ही है, चिराग तले अंधेरा… वैसा ही उत्तराखंड में भी हुआ। ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के खाते में कुछ ऐसे लोग भी आए जिन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में कई कीर्तिमान बनाए। ये उस दीमक की तरह थे जो उत्तराखंड जैसे युवा राज्य की आशाओं और आकांक्षाओं को भीतर ही भीतर खोखला कर रहे थे। ऐसे चुनिंदा भ्रष्ट तत्वों के कारण राज्य की पूरी ब्यरोक्रेसी बदनाम हो रही थी। उत्तराखंड को लेकर ये मत बन गया था कि सूबे में अफसरशाही हावी है।

उत्तराखंड का राजनीतिक इतिहास देखें तो यहां हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है। राजनीतिक पंडितों की माने तो सत्ता परिवर्तन के इस लगभग तय हो चुके ट्रेंड ने ही भ्रष्ट तत्वों को हावी होने के अवसर दिया। एक ऐसा नेक्सस बना लिया था जिस पर वार करना आसान नहीं था।

मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने जैसे अन्य धारणाओं को ध्वस्त किया ठीक वैसे ही इस पर भी उन्होंने प्रहार किया। धामी इसके लिए विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने पहले दिन से ही सिस्टम को कसने का काम शुरू किया। अधिकतर भ्रष्ट तत्व ये मान कर बैठे थे कि अब सत्ता में परिवर्तन अवश्यमभावी है और पुष्कर सिंह धामी राजनीति के कच्चे खिलाड़ी हैं। हमारे सूत्रों ने ये बताया कि ऐसे लोगों ने पर्दे के पीछे से सीएम धामी को हराने में तमाम संसाधन लगाए। इस कोटरी का केवल एक ही उद्देश्य था पुष्कर सिंह धामी की हार और सत्ता परिवर्तन।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक

लेकिन धामी तो आखिर धामी हैं। उनको हल्के में लेने वाले ये तत्व धामी की राजनीतिक परिपक्वता को भांप ही नहीं पाए। साल 2021 में, एकदम अप्रत्याशित तरीके से पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की सत्ता सौंपी गई , उनके सामने तमाम बड़ी चुनौतियां थीं। अपने छोटे से कार्यकाल में धामी ने ना केवल हताश हो चुके भाजपा कैडर में नई जान फूंकी बल्कि पार्टी को दोबारा सत्ता में लाकर इतिहास रच दिया। धामी की इस धमाकेदार जीत को देख भ्रष्ट तत्वों की तो मानो काटो तो खून नहीं वाली बात हो गई। उनकी तमाम रणनीतियां धरी की धरी रह गई और पुष्कर धामी अजेय योद्धा बन कर सामने आए।

लेकिन इस योद्धा को खटीमा की हार का घाव लगा था। इस घाव पर पूरी ताकत से नमक रगड़, धामी की हिम्मत को तोड़ने का प्रयास किया गया । ऐसे तत्व मान चुके थे कि धामी तो हार ही गए हैं और अब इन्हें फिर से मनमानी करने से कोई रोक नहीं पाएगा। लेकिन धामी अपने कामकाज से जनता के दिलों को जीत चुके थे और राज्य में एक नए जन नायक का उदय हो चुका था। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी जन भावनाओं का आदर करते हुए पुन: धामी के नाम पर मुहर लगाई और उत्तराखंड का विकास करने को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय

और यहां से शुरू हुआ कुचक्रों का एक नया अध्याय… हर स्तर से मुंह की खा चुके इन भ्रष्ट अधिकारियों ने सीएम पुष्कर धामी की छवि को धूमिल करने और उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने के नए-नए पैंतरे आजमाने शुरू कर दिए। अपने रसूख के दम पर आए दिन उल्टी-सीधी जानकारियों से जनता को भ्रमित किया ताकि जनता के बीच धामी सरकार के खिलाफ असंतोष पनपे। लेकिन पुष्कर सिंह धामी अटल इरादों वाले नेता हैं। उन्होंने अपने खिलाफ रचे जा रहे इन षड्यंत्रों से लड़ने के लिए सच्चाई और ईमानदारी के मंत्रों को अपनाया।

UKSSSC मामले में उन्होंने जिस आक्रामकता के साथ दोषियों पर कार्रवाई की इसे देख इसमें लिप्त लोगों को सांप सूंघ गया।

भ्रष्टाचार में संलिप्त रहा प्रत्येक व्यक्ति अब सीएम धामी की रडार पर हैं और उत्तराखंड में वो दिन अब लद चुके हैं जब भ्रष्टाचारी सत्ता के साथ अनैतिक गठजोड़ कर खुद को बचा ले जाते थे। ये जगजाहिर है कि सीएम धामी स्वयं भी उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित हैं और प्रदेश को उत्कृष्ट बनाने में योगदान देने के लिए तैयार हर अधिकारी का वो सम्मान करते हैं। स्वयं अधिकारी ये मानते हैं कि राज्य के प्रति सत्यनिष्ठा के साथ काम करने वालों को जितना प्रोत्साहन पुष्कर सिंह धामी दे रहे हैं उतना पहले कभी नहीं मिला। अनेकों ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने पूर्ण ईमानदारी से प्रदेश को आगे बढ़ाने के प्रयास किये लेकिन उनको हमेशा हाशिये पर रखा गया। लेकिन अब प्रदेश की परिपाटी बदल चुकी है और कर्मठता सम्मान पा रही है। वहीं दूसरी तरफ जिन्होंने देवभूमि को सेवा भूमि मानने की बजाए अपनी ऐशगाह बना लिया था ऐसे सभी लोगों के उलटे दिन शुरू हो चुके हैं और सूत्रों की मानें तो इन पर कार्रवाई की तलवार लटक चुकी है। प्रदेश की जनता, भी पूरी तरह से अपने नेता धामी के साथ है।
देखना है अब आगे क्या होता है।
वैसे आगे जो भी हो पर आम उत्तराखंडी भ्रष्ट तत्वों की पेशानी में आए बल को देखकर बहुत प्रसन्न है क्योंकि इन लोगों ने जो अत्याचार जनता पर किए हैं उनका पहली बार कोई हिसाब मांग रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- धामी राज में ब्यूरोक्रेसी पर कसी नकेल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Uttarakhand News: चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की