रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होगा जन संवाद कार्यक्रम
आगामी 02 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय सभागार कक्ष में होगा आयोजन
Rudraprayag News- आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण को लेकर आगामी 02 मार्च को जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में जन संवाद/जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जन संवाद तथा जन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने को लेकर प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार कक्ष में जनसंवाद/जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज समस्याओं का निस्तारण करना है। बताया कि आगामी 02 मार्च से प्रत्येक सोमवार को (राजकीय अवकाश छोड़कर) प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जन संवाद/जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित होने वाले जन संवाद/जनता दरबार कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


